श्री रामायण कथा में माता सीता के रोल मिलने पर आया Anjali Arora का रिएक्शन, कहा 'बहुत खुशकिस्मत हूं'...

Anjali Arora Reaction on Playing Sita Role: कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजली अरोड़ा बॉलीवुड फिल्म श्री रामायण कथा में माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया की वह इस रोल को पाकर कितनी खुशकिस्मत हैं।

Anjali Arora Reaction on Playing Sita Role: कच्चा बादाम जैसे गानों पर नाच कर फेम कमा चुकी अंजलि अरोड़ा अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में हर कोई उनकी वीडियो को देख दीवाना होने में समय नहीं लगाता है। एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बॉलीवुड फिल्म श्री रामायण कथा में एक अहम किरदार पाया है। वह माता सीता का रोल निभाकर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की यह रोल पाकर उन्हे कैसा लग रहा है पढिए पूरी खबर टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Anjali Arora Reaction on Playing Sita Role

अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने बताया की मेरा मानना है कि मेकर्स ने मुझमें कुछ ऐसा देखा जिससे उन्हें यकीन हो गया कि मैं किरदार के निभा सकती हूं। मुझे पिछले महीने फाइनल किया गया था, और तब से, मैं वीडियो देख रही हूं, पढ़ रही हूं और वर्कशॉप में भाग ले रही हूं। मैं किरदार अच्छे से निभाऊँगी इसकी मेरी पूरी कोशिश रहेगी। मैं इस समय अपने आप को खुशकिस्मत मान रही हूं की मुझे माता सीता के रोल के लिए चुना गया। यह रोल कितना पवान है इसे निभाने के लिए कोई मना कर ही नहीं सकता है।

End of Feed