Anita Hassanandani Latest Post: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी( Anita Hassanandani) ने अपने फैंस को हैरान कर दिया। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने ऐसी खबर दी ही फैंस परेशान हो गए। नागिन फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने जा रही है। वह खुद के लिए समय निकलाना चाहती है। जिसके लिए वह सोशल मीडिया से दूर जाने का मन बना चुकी है। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
लोकप्रिय टीवी शो ये है मोहब्बतें में शगुन के रूप में अपनी भूमिका से छाने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी( Anita Hassnandani) ने हाल ही में सोशल मीडिया से दूरी बनाने का खुलासा करके अपने फैंस को चिंतित कर दिया। शुक्रवार शाम को, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह परेशान है और सोशल मीडिया से दूरी बना रही है। उनके इस फैसले के पीछे का कारण अभी तक नहीं बताया गया है। अनीता हसनंदानी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री ने लिखा, "माफ करना दोस्तों! विदा ले रही हूं... बहुत लंबे समय से आवाज तेज थी... अब खुद को फिर से सुनने का समय आ गया है।
पोस्ट पर फैंस ने किए कॉमेंट
एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया जो आप इतने उदास हो। वहीं कुछ लोग सलाह दे रहे हैं कि मेंटल हेल्थ जरूरी है आपको इसपर ध्यान देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा "ऑल द बेस्ट" आप ध्यान देना।
