टीवी मसाला

Kapil Sharma की चिंकी-मिंकी में हुई लड़ाई, टूट गई जोड़ी... अलग हुईं राहें

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट करने वाली चिंकी-मिंकी की जोड़ी टूट गई है। चिंकी-मिंकी ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को बताया है कि अब ये दोनों अलग होने जा रही हैं। चिंकी-मिंकी के पोस्ट से लोग सन्न हैं और इनको अलग न होने की सलाह दे रहे हैं।

Image

Kapil Sharma Chinki Minki

टीवी की दुनिया में कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो में कई टैलेंट्स को चांस दिया है। इसी लिस्ट में शामिल हैं सुरभि और समृद्धि यानि कि चिंकी-मिंकी। चिंकी-मिंकी ने भले ही कपिल शर्मा के शो में कम ही एपिसोड्स किए हो लेकिन दर्शकों ने इनकी जोड़ी को खूब सराहा था। इंटरनेट की दुनिया से शुरू हुआ इनका सफल कपिल शर्मा के शो तक जा पहुंची, जिससे इन्हें काफी फेम मिला। कपिल शर्मा का शो करने के बाद चिंकी-मिंकी को काम की कमी न रही और इनके हाथ कई प्रोजेक्ट्स लगे। करोड़ों दर्शकों को इनकी जोड़ी पसंद है लेकिन क्या आपको पता है कि चिंकी-मिंकी ने अलग होने का फैसला लिया है....

जी हां, सुरभि-समृद्धि ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुलासा किया है कि अब इनकी जोड़ी पहले की तरह दर्शकों का मनोरंजन नहीं करेगी क्योंकि ये अलग हो रहे हैं। सुरभि-समृद्धि ने पोस्ट में सिर्फ अलग होने की जानकारी दी है लेकिन ये नहीं बताया है कि इन्होंने ये फैसला क्यों लिया है? सुरभि-समृद्धि ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'भारी दिल के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि हम अलग हो रहे हैं। अब हम जोड़ी के तौर पर लोगों का मनोरंजन करते दिखाई नहीं देंगे। हम दोनों ने मिलकर फैसला लिया है कि हम अपनी-अपनी जिंदगियों में अकेले आगे बढ़ेंगे। यहां से हमारी निजी जर्नी की शुरुआत होती है...।'

सुरभि-समृद्धि के इस खुलासे के बाद फैंस सन्न रह गए हैं और उनके बीच खलबली मच गई है कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि इन दोनों को अलग होना पड़ रहा है? फैंस लगातार इन दोनों को अलग न होने की सलाह दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि जो भी मुद्दा हो उसे बैठकर सुलझाया जाए। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'नहीं... ऐसा नहीं हो सकता है। मैं तुम दोनों को अलग होते नहीं देख सकता हूं... मैं अपनी नस काट लूंगा।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'मुझे लगा कि सिर्फ पति-पत्नि में डिवोर्स होता है लेकिन अब तो सिबलिंग्स में भी डिवोर्ड ट्रेंडिंग है।'

अगर चिंकी-मिंकी का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो इन्होंने 2 दिन पहले ही एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें ये तैयार होती दिखाई दे रही थीं। उस वीडियो को देखकर किसी को नहीं लगा था कि ये अलग होने जा रही हैं। पिछले कुछ समय से ये लगातार वीडियोज शेयर कर रही थीं, जिस कारण इनके खुलासे से सबको धक्का लगा है। हालांकि कई सारे लोग ऐसे भी हैं, जो इनको पोस्ट को केवल एक प्रमोशनल एक्टिविटी मान रहे हैं। अब चिंकी-मिंकी की जोड़ी वाकई टूट गई है या फिर इनके अलग होने की खबर सिर्फ प्रमोशनल एक्टिविटी है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फैंस के रिएक्शन्स देखकर ये कहा जा सकता है कि वो इनके पोस्ट से काफी हर्ट हुए हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article