Kaun Banega Crorepati 18: Amitabh Bachchan के शो का ऐलान, इस बार खेल में होगा बदलाव

KBC 18: 83 साल के अमिताभ बच्चन एक बार फिर 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के साथ टीवी पर लौट रहे हैं। बिग बी के कमबैक और नए सीजन को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

KBC 18: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 83 साल की उम्र में भी अपने काम के प्रति समर्पण से हर किसी को प्रेरित कर रहे हैं। दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे बिग बी आज भी लगातार फिल्मों और टीवी के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब उनके चाहने वालों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने सुपरहिट क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-100 करोड़ भारतीय भी नहीं जानते कहां है Amitabh Bachchan का गांव?)

kaun banega crorepati amitabh bachchan

'कौन बनेगा करोड़पति 18' का ऐलान (pic credit-SET india )

'कौन बनेगा करोड़पति 18' का ऐलान

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लगातार 17 सीजन से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और अब वह 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के साथ भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेकर्स ने हाल ही में शो की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 'कौन बनेगा करोड़पति 18' का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। टीवी के अलावा दर्शक इसके सभी एपिसोड सोनी लिव पर भी देख सकेंगे। मेकर्स का कहना है कि इस बार का सीजन एक खास सोच के साथ तैयार किया गया है। उनका मानना है कि आज के दौर में जानकारी हर किसी के पास आसानी से उपलब्ध है, लेकिन असली बढ़त उसी को मिलती है जो उस जानकारी को सही तरीके से समझे, उसे आपस में जोड़े और सही समय पर उसका इस्तेमाल करे।

End of Feed