Kaun Banega Crorepati 14: केबीसी के मंच पर क्यों छलके बिग बी समेत इन स्टार्स के आंसू, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 05:31 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14 : अमिताभ बच्चन के मोस्ट पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में ऊंचाई की स्टार कास्ट बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंची है। ये एपिसोड 7 नवंबर को ऑन एयर होगा।

Kaun Banega Crorepati 14 : टीवी का पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 दर्शकों को काफी पसंद है। अपकमिंग एपिसोड में ऊंचाई (Uunchai) की स्टार कास्ट बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचेंगे। शो में अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) पहुंचे। मेकर्स की तरफ से सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में तीनों एक्टर्स जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि एक -जगह पर सभी सितारे इमोशनल हो गए और तीनों दोस्तों की आंखें नम हो गईं।

kbc 14

kbc 14 (credit pic: instagram)

प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने तीनों दोस्तों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं। बोमन ईरानी कहते हैं चलो मजे करते हैं। दूसरे सीक्वेंस में अनुपम खेर बिग बी को मसाज देते हुए नजर आते हैं और कहते हैं हाय अनुपम। नीना तीनों की मस्ती देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

End of Feed