कैंसर के इलाज के बीच इस मां ने मांगी Hina Khan के लिए दुआ, कहा-'आपको कुछ नहीं होगा', वीडियो देख आपकी आंखें भी होगी नम

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों कैंसर जैसी बड़ी बिमारी से जूझ रही हैं। हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान के साथ एक मां नजर आ रही हैं। वह हिना खान के लिए दुआ मांग रही हैं।

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों कैंसर जैसी बड़ी बिमारी से जूझ रही हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। बता दें हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan Cancer) से पीड़ित हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें नजर आ रहा था कि एक्ट्रेस की एक आंख की सिर्फ एक पलक बची है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना गोवा वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक मां उनके लिए दुआ मांग रही हैं।

Hina Khan

Hina Khan

हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान के साथ एक मां नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो बोल रही हैं कि हमेशा आपके लिए दुआएं हैं आपको कुछ नहीं होगा। आप सही सलामत रहेंगी ये मेरी भगवान से दुआ है। हमेशा में आपके साथ हूं। मेरी मां आपको कुछ नहीं होने देगी। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं और एक्ट्रेस के लिए दुआ मांग रहे हैं।

End of Feed