टीवी मसाला

Laughter Chef 2 : कंधे पर सिलेंडर उठाकर अली गोनी में मारी जबरदस्त एंट्री, खुशी से उछलकर राहुल वैद्या ने लगाया गले

Laughter Chefs 2 Promo: कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 2 का एक नया प्रोमो सामने आया है जो काफी मजेदार है। निया शर्मा के बाद एक और एक्टर की एंट्री शो में हुई है। इस एक्टर ने कंधे पर सिलेंडर उठाकर शो में एंट्री ली जो काफी देखने लायक है।

Image

Laughter Chefs 2 Promo

Laughter Chefs 2 Promo: टीवी दुनिया का मजेदार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों दर्शकों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार शो को फैंस से प्यार मिल रहा है जिसके चलते मेकर्स की भी बल्ले-बल्ले हो रही है। सिर्फ यही नहीं पब्लिक डिमांड को मद्दे नजर रखते हुए मेकर्स ने शो में सीजन 1 के कंटेस्टेंट को वापिस लाना शुरू कर दिया है। इस बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है जिसमें निया शर्मा के बाद एक और टीवी कलाकार की एंट्री हुई। इस कलाकार को शो में देख हर कोई दंग रह गया।

'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) से होती है जो बाहुबली स्टाइल में अपने कंधे पर सिलेंडर रखकर शो में एंट्री ली। ये देख राहुल वैद्या (Rahul Vaidya) खुशी से झूम उठे और छुलकर अली गोनी के गले लग जाते हैं। अन्य कंटेस्टेंट भी अली के आने से बहुत खुश होते हुए नजर आए। तभी भारती कहती हैं कि अली भाई इस सीजन में अभी जगह के साथ-साथ काउन्टर भी नहीं है। जवाब में अली कहते हैं 'हमारे लिए जगह होती नहीं है बनाई जाती है।' तभी क्रू मेंबर एक और नया काउन्टर लाते हैं लेकिन भारती पार्टनर का नाम पूछती है। इस दौरान एक लड़की कि आवाज सुनाई देगी को कहेगी 'मैं हूँ ना।'

ये हसीना और कोई नहीं बल्कि रीम शेख है जो अब दूसरे सीजन में अली गोनी की पार्टनर बनेंगी। अली से पहले शो में निया शर्मा और करण कुंद्रा की एंट्री हुई जिन्होंने अब्दु रोजिक और मन्नारा चोपड़ा की जगह ली। सीजन 1 के कंटेस्टेंट को वापिस देख फैंस मेकर्स से काफी खुश है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते शो की टीआरपी क्या होगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article