जम्मू पर हुए हमले से सहमा Aly Goni का परिवार, पोस्ट शेयर कर एक्टर ने बताई स्थिति

Aly Goni Reveals His Family Face Terror After Attack On Jammu: टीवी के चर्चित एक्टर अली गोनी का पूरा परिवार जम्मू में रह रहा है। लेकिन बीती रात हुए हमले के कारण उनका पूरा परिवार सहम गया है। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वहां की स्थिति बताई है।

Aly Goni Reveals His Family Face Terror After Attack On Jammu: पाकिस्तान की ओर से गुरुवार की रात जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट और भारत के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत ने पाकिस्तान के फाइटर जेट्स को भी मार गिराया। लेकिन लगातार बढ़ रहे तनाव के कारण जम्मू सहित भारत के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि जम्मू पर हुए हमले ने उनके परिवार की रातों की नींद उड़ा दी है। उनका पूरा परिवार इस हमले से सहमा हुआ है।

जम्मू पर हुए हमले से सहमा अली गोनी का परिवार

End of Feed