Ali Merchant तीसरी बार बने दूल्हा, पत्नी अंदलीब जैदी संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 4, 2023, 12:31 PM IST

Ali Merchant Marriage: टीवी के मशहूर एक्टर अली मर्चेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी से शादी कर ली है। एक्टर ने शादी की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्टर को शादी की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे।

Ali Merchant Marriage: एक्टर अली मर्चेंट ने तीसरी बार शादी कर ली है। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी संग सात फेरे लिए। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कपल ने लखनऊ में पूरी रीति-रिवाज से शादी की। एक्टर ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्टर को शादी की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। कपल 15 नवंबर को मुंबई में रिस्पेशन देगा। एक्टर ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, मैं खुश हूं कि मेरी और अंदलीब शादीशुदा हो गए हैं।

End of Feed