बॉलीवुड

Tiger 3 : सलामान खान की 'टाइगर 3' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन, फैंस को मिलेगा दिवाली पर धमाकेदार सरप्राइज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 4, 2023, 12:03 PM IST

Tiger 3: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 में ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे। एक्टर फिल्म में कबीर का रोल प्ले करेंगे। इस खबर को जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बार की दिवाली भाईजान के फैंस के लिए बेहद खास होने वाली है।

Image

Hrithik Roshan and Salman Khan (credit pic: instagram)

Tiger 3: सलमान खान (Salman khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सलमान, कैटरीना के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में है। इमरान ने फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है। मेकर्स फिल्म के बज को बनाए रखने के लिए लगातार कुछ न कुछ अपडेट दे रहे हैं। टाइगर 3 काफी ग्रैंड होने वाला है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सोर्स के अनुसार, ऋतिक फिल्म में कबीर के रोल में नजर आएंगे। ऋतिक ने कबीर का रोल फिल्म वॉर में किया था। फिल्म में कबीर का क्या रोल है इसका खुलासा नहीं हुआ है। एक्टर के किरदार का खुलासा फिल्म के रिलीज डेट पर होगा।

टाइगर 3 में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक के अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे। शाहरुख, सलमान और ऋतिक तीनों सुपरस्टार को साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। टाइगर 3 वाईआरएफ फ्रेंचाइजी की बिग बजट मूवी में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। 5 नवंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। वॉर 2 में ऋतिक का रोल निभाएंगे। फिल्म में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article