Akanksha Chamola on Bigg Boss 20: टीवी और रिएलिटी शो की दुनिया में इन दिनों 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो की टीम बाकी सीजंस के मुकाबले काफी अलग होने वाली है। शो में भाग लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच आकांक्षा चमोला को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें सलमान खान के शो में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। अब खुद एक्ट्रेस ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। आकांक्षा हाल ही में 'लॉक अप 2' में नजर आई थीं। लेकिन इस शो से बाहर आने के बाद फिलहाल वह किसी और रिएलिटी शो में जाने के मूड में नहीं हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Laikey Laikaa: राशा थडानी-अभय वर्मा स्टारर की बदली रिलीज डेट, 2027 तक करना होगा इंतजार)
'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनने की खबरों पर बोलीं आकांक्षा चमोला (Pic Credit: Instagram)
'बिग बॉस 20' में नजर आएंगी आकांक्षा चमोला?
News18 के साथ बातचीत में आकांक्षा चमोला ने साफ कर दिया कि वो 'बिग बॉस 20' में हिस्सा नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि 'लॉक अप 2' के एक्सपीरियंस के बाद वह अभी रिएलिटी शोज से थोड़ा ब्रेक चाहती हैं। आकांक्षा ने कहा, 'अभी तो नहीं आ रही हूं। मैं कैप्टिव रिएलिटी से इस वक्त इतनी सैचुरेटेड हूं कि मुझमें बिग बॉस करने की ताकत नहीं है। मैंने लॉक अप में 30 दिन में ही हार मान ली थी। आपको लगता है मैं बिग बॉस में 90 दिन रह पाउंगी? बिल्कुल नहीं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu के बच्चे का नाम होगा 'Samraj'? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब)
'खतरों के खिलाड़ी' करने पर कही ये बात
आकांक्षा चमोला ने एक दूसरे रिएलिटी शो के लिए अपनी दिलचस्पी जरूर दिखाई है। इस दौरान जब आकांक्षा से पूछा गया कि वो 'खतरों के खिलाड़ी' करना पसंद करेंगी तो एक्ट्रेस ने मजेदार रिएक्शन दिया। आकांक्षा ने कहा कि 'खतरों के खिलाड़ी' उन्हें काफी अच्छा लगता है। उनके मुताबिक वहां चुनौतियां रियल होती हैं। वह भविष्य में इस शो का हिस्सा बनने के बारे में सोच सकती हैं।
