Ajaz Khan की पत्नी फॉलन गुलीवाला को ड्रग्स केस में मिली रिहाई, जेल में 6 महीने काटकर बयां किया दर्द

Ajaz Khan Wife Fallon Guliwala Released From Jail: बिग बॉस फेम एजाज खान की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। दरअसल एक्टर की पत्नी फॉलन गुलीवाला को ड्रग्स केस में रिहाई मिल गई है। ऐसे में एजाज की पत्नी ने मीडिया को बताया कि कैसे उन्होंने जेल में छह महीने मुश्किल से गुजारे।

Ajaz Khan Wife Fallon Guliwala Released From Jail: टीवी दुनिया के जाने माने कलाकार एजाज खान अक्सर अपनी कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन एक्टर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी इंफ्लुएंसर या यूट्यूबर से झगड़ते हैं। इस बीच एजाज खान की पत्नी जिनको छह महीने पहले ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था उनको जेल से रिहाई मिल चुकी है। इस खुशी को शेयर करते हुए एजाज ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो पत्नी फॉलन गुलीवाला का जेल से रिहा होते ही धूम-धाम से स्वागत करते हुए नजर आए। जेल से निकलते ही एजाज की पत्नी फॉलन ने दिल में बसे दर्द को बयां किया।

Ajaz Khan Wife Fallon Guliwala Released From Jail

एजाज खान (Ajaz Khan) की पत्नी फॉलन गुलीवाला के जोगेश्वरी स्थित घर में तलाशी हुई थी जिसमें ऑफिसर ने ड्रग्स बरामद किये थे। जिसके बाद अब फॉलन गुलीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि एजाज ने पत्नी की गिरफ़्तारी को साजिश का नाम दिया था। अब करीब 6 महीने बाद एजाज की पत्नी फॉलन को रिहा कर दिया। जब वहाँ मौजूद खड़ी मीडिया ने फॉलन से पूछा कि उन्हे कैसा लग रहा है तो वो काफी इमोशनल हो गई। फॉलन ने कहा 'बहुत बुरा लग रहा है लेकिन मेरे पास हमेशा साथ देने वाला पति है।'

End of Feed