टीवी मसाला

GHKKPM से वैभवी हंकारे की छुट्टी होने पर निकला परम सिंह का दर्द, कहा 'उसने बहुत मेहनत की थी...'

Param Singh Talks About Vaibhavi Hankare: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' घटती टीआरपी के कारण एक्ट्रेस वैभवी हंकारे को बाहर कर दिया गया। अब ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल के लीड एक्टर परम सिंह ने बताया कि वो शूटिंग के समय वैभवी को बहुत याद कर रहे हैं।

Image

Param Singh Talks About Vaibhavi Hankare

Param Singh Talks About Vaibhavi Hankare: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। टीआरपी की मार झेल रहा सीरियल में कई बड़े बदलाव किये गए हैं। मेकर्स ने रातों-रात वैभवी हंकारे को शो से बाहर का रास्ता दिखाकर भाविका शर्मा की एंट्री कराई। सिर्फ यही नहीं आगे आने वाली कहानी में तेजस्विनी और रजत ठक्कर की मौत का ट्रैक दिखाया जाएगा। इन सब के बीच सीरियल के लीड एक्टर परम सिंह ने दिल का हाल बताते हुए कहा की वो वैभवी को शो के सेट पर याद कर रहे हैं।

बॉलीवुड लाइफ संग एक्सक्लूसिव बातचीत में परम सिंह (Param Singh) ने कहा 'हाँ मैं सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की को-एक्टर वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) को काफी याद करूंगा। मुझे असलियत में पसंद आया कि जिस तरह से वैभवी ने इस प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत की और उसने अपना सब कुछ दिया। मैं उसके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए उसको अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे भरोसा है कि वैभवी का ईमानदार कैरक्टर उन्हे पक्का जिंदगी और करियर में आगे लेकर जाएगा।' वैभवी के जाने से फैंस भी काफी दुखी है जो मेकर्स के इस फैसले का जमकर विरोध कर रहे हैं।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaa Meiin) अब तक चार बार जनरेशन लीप आ चुके हैं लेकिन मेकर्स को अच्छी टीआरपी नहीं मिल पाई। सीरियल स्टार प्लस चैनल के भी रेडार में कई बार आ चुका है। अभी कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने शो के सेट से वीडियो शेयर किया था जिसमें तेजस्विनी का एक्सीडेंट हो जाएगा और आईपीएस सवी ठक्कर मामले की जांच करने घटना स्थल पर पहुंची। नील को देख सवी भी इमोशनल हो जाती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article