Aishwarya Sharma को ट्रोलर ने दी मरने की बददुआ, भड़की एक्ट्रेस ने सरेआम दिया मुंह तोड़ जवाब

Aishwarya Sharma Reply To Troller: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। ऐसे में कुछ ही दिन पहले एक्ट्रेस को एक ट्रोलर ने बहुत ज्यादा भला बुरा कहा, जिसपर उन्होंने करारा जवाब दिया है।

Aishwarya Sharma Reply To Troller: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस और उनके पति नील भट्ट सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस संग कुछ ऐसा हुआ जो कोई दुश्मन भी ना सोचें करने या कहने के लिए। इंटरनेट पर एक्ट्रेस को एक ट्रोलर ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन वह भी चुप नहीं रह पाईं और सरेआम जवाब देना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Aishwarya Sharma Reply To Troller

कुछ दिन पहले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने सोशल मीडिया पर सभी से विनती करी की वह उन्हे कोई गिफ्ट ना भेजें। कपल के लिए फैंस का प्यार और सपोर्ट काफी है, यह सब कर वह पैसे बर्बाद ना करें। जिसके बाद एक यूजर ने लिखा की ये सब शब्द किसी और के हैं जिसे आप जानती हो, तुम एक चोर हो जैसे तुमने किसी और के शब्द चुराएं हैं। साथ ही तुम उससे जलती और कितनी गंदी और गलीच औरत हो तुम,।

End of Feed