राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) ने बिग बॉस 12 फेम सोमी खान (Somi Khan) से शादी कर ली है। उनकी शादी इसी साल 3 मार्च को हुई थी। आदिल और सोमी की शादी से सभी लोग हैरान रह गए थे। कपल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। राखी और आदिल की शादी काफी विवादों में रही थी। राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी वजह से आदिल को जेल जाना पड़ा था। आदिल ने भी राखी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब राखी और आदिल की शादी पर सोमी ने चुप्पी तोड़ी है।
सोमी ने बताया कि उनकी और आदिल की मुलाकात एक अवॉर्ड शो की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्हें एक-दूसरे को जानते हुए सात महीने हो गए हैं। दोनों पहले दोस्त बने और फिर प्यार हो गया। दोनों ने बाद में शादी करने का फैसला किया। सोमी ने कहा कि वो अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहती थीं। वो किसी तरह की आलोचना, पब्लिसिटी स्टंट नहीं चाहती थीं। उनकी शादी में परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
राखी-आदिल के पास्ट पर सोमी ने तोड़ी चुप्पी
उन्होंने आगे कहा कि वो शुरुआत से ही जानते थे कि वो इस शादी के क्या चाहते हैं। वे ये भी जानते थे कि इस शादी पर लोग खूब कमेंट करेंगे। लेकिन हम इसके लिए तैयार थे। आदिल का एक पास्ट रहा है। सोमी ने आगे कहा, आदिल को उस शादी में बहुत सहना पड़ा था। अब हम अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। इसलिए उसे पास्ट कहा जाता है और अब सब खत्म हो गया है। मैं उन वीडियो और इंटरव्यू को कभी नहीं देखूंगी। मैं आदिल के साथ अपना उज्जवल भविष्य देख रही हूं।
