टीवी मसाला

Elvish Yadav के ऊपर दर्ज हुई एक और शिकायत, PFA अधिकारी को दी थी जान से मार देने की धमकी

PFA Officer Complaint Against Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव के ऊपर अब एक और शिकायत दर्ज कराई गई है। एनिमल ऑफिसर ने दावा किया है की एल्विश ने उन्हे जान से मारने की धमकी दी है।

Image

PFA Officer Complaint Against Elvish Yadav

PFA Officer Complaint Against Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं, उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे हर जगह है। मार पिटाई से लेकर वेनम केस तक उनके ऊपर चल रहे केस खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एल्विश पर एक और शिकायत दर्ज कराई गई की उन्होंने के एनिमल ऑफिसर को जान से मारने की धमकी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

फिल्मीबीट की रिपोर्ट्स के अनुसार पीएफए अधिकारी सौरभ गुप्ता ने गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शिकायत की है। उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें और उनके भाई को धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है की कि जब से उनकी टीम ने नोएडा में स्नेम वेनम केस गैंग का भंडाफोड़ किया है। तब से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, उन्हे अपनी जान के ऊपर मंडरा रहा खतरा महसूस हो रहा है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा की अगर उन्हे और उनके भाई को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार और कोई नहीं एल्विश और यूट्यूबर के फैंस होंगे। ऐसे में ये जान पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जानकारी के लिए बात दें की एल्विश यादव ने कुछ दिन पहले मैक्सटर्न को बुरी तरह पीटा था, जिसकी वीडियो खूब वायरल हुई थी। हालांकि कल दोनों ने लाइव आकार अपनी इस दुश्मनी को खतम किया और अच्छे दोस्त बन गए हैं। इसी के साथ आखरी बार एल्विश बिग बॉस के ओटीटी 2 में दिखे थे साथ ही उसके विजेता भी रहे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article