रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी अपकमिंग वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इंडियन पुलिस फोर्स से रोहित शेट्टी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। काप यूनिवर्स सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और श्वेता तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर 19 जनवरी 2024 को स्ट्रीम होगी। इंडियन पुलिस फोर्स के बाद श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की एंट्री सिंघम अगेन में हुई हैं। एक्ट्रेस दमदार अंदाज में नजर आएंगी।
Rohit Shetty and Shweta Tiwari (credit pic: instagram)
इंडियन पुलिस फोर्स के ट्रेलर लॉन्च पर श्वेता ने खुलासा किया कि रोहित सर ने मुझे अगले प्रोजेक्ट पर साइन करने के लिए एक शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि मुझे हर दिन इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर खाना लाना होगा। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर श्वेता ने बताया कि रोहित संग काम करने का अनुभव कैसा था। एक्ट्रेस टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से अलग पहचान बनाई हैं। श्वेता सिंघम अगेन में इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी।
सिंघम अगेन में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
सिंघम अगेन इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। सिंघम अगेन पॉपुलर कॉप फ्रेंचाइजी है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। रोहित और अजय की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
