आयशा सिंह-अदनान खान स्टारर 'मन्नत' पर 4 महीने में गिरी गाज! ऑफ एयर होने की खबरों पर बोले एक्टर- सुना मैंने भी है

Adnan Khan Breaks Silence On Ayesha Singh Starrer Mannat Going Off Air: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस आयशा सिंह और एक्टर अदनान खान स्टारर 'मन्नत' को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही बंद होने वाला है। इस मामले पर अब खुद अदनान खान ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Adnan Khan Breaks Silence On Ayesha Singh Starrer Mannat Going Off Air: कलर्स के चर्चित सीरियल 'मन्नत' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो की शुरुआत बीते साल दिसंबर में हुई थी और तब से अब तक 'मन्नत' अक्सर सुर्खियों में रहा है। 'मन्नत' के प्लॉट और ट्विस्ट तो चर्चा में रहते ही हैं। साथ ही शो में आयशा सिंह और अदनान खान की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आती है। लेकिन हाल ही में आयशा सिंह (Ayesha Singh) और अदनान खान स्टारर 'मन्नत' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मन्नत को लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही इसपर ताला लग सकता है। इस खबर पर अब खुद एक्टर अदनान खान (Adnan Khan) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि 'मन्नत' (Mannat) के ऑफ एयर होने की खबर उन्होंने भी सुनी है।

End of Feed