टीवी मसाला

Divyanka Tripathi News: गंभीर बीमारी की चपेट में आईं TV की इशिता, फोटोज शेयर कर फैंस को बताया अपना हाल

Divyanka Tripathi Diagnosed With This Disease: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी को हुई गंभीर बीमारी

Divyanka Tripathi Diagnosed With This Disease: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने 'ये है मोहब्बतें' की इशिता बनकर लाखों लोगों का दिल जीता था। इसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी अपना दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपनी सेहत के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं और इस बात की जानकारी दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी है। दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट ने फैंस को भी हैरत में डाल दिया है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर कर जाहिर किया कि उन्हें डेंगू हो गया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने थर्मामीटर की फोटो भी शेयर की, जिसपर साफ नजर आया कि एक्ट्रेस को 102 डिग्री सेल्सियस बुखार है। दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "जो लोग जानने के लिए बेताब थे। डेंगू हो गया है। अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं।" बता दें की बीमारी के बाद भी दिव्यांका त्रिपाठी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटी थीं। उन्होंने बुखार होने के बाद भी अवॉर्ड शो में शिरकत की और उससे जुड़ी तस्वीरें भी शेयर कीं।

दिव्यांका त्रिपाठी को हुई गंभीर बीमारी

दिव्यांका त्रिपाठी को हुई गंभीर बीमारी

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की पोस्ट देख फैंस कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बीमार होने के बाद भी आपने अपनी जिम्मेदारियां हाथ से नहीं जाने दीं। आपको अपना आइडल कहते हुए गर्व होता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सच में आप बहुत मेहनती हो। आपको अपनी क्वीन कहते हुए गर्व होता है।" दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट पर कई फैंस ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article