अभिनीत संग तलाक होते ही घर से निकाल दी गई थीं Aditi Sharma, आधी रात को सड़क पर भटकने के लिए हुई थीं मजबूर

Aditi Sharma Had To Vacate House After Divorce With Abhineet Kaushik: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अभिनीत कौशिक संग तलाक के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अदिति शर्मा ने हाल ही में बताया कि तलाक की खबरें फैलते ही उन्हें घर से निकाल दिया गया।

Aditi Sharma Had To Vacate House After Divorce With Abhineet Kaushik: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अदिति शर्मा 'अपोलीना' में बतौर अपोलीना नजर आ रही थीं, लेकिन कम टीआरपी के कारण इस शो को बंद कर दिया गया। वहीं अब अदिति शर्मा अपने करियर से इतर निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। अदिति शर्मा ने बीते साल नवंबर में अभिनीत कौशिक संग गुप-चुप शादी रचाई थी। लेकिन शादी के 4 महीने बाद ही उनका रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया। अदिति शर्मा (Aditi Sharma) पर अभिनीत कौशिक ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए अदिति शर्मा ने बताया कि वह और अभिनीत कौशिक सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इंडिया फोरम को दिये इंटरव्यू में अदिति शर्मा ने इस बात का भी खुलासा किया कि तलाक की खबरें फैलते ही उन्हें घर से निकाल दिया गया।

अदिति शर्मा को तलाक की खबर फैलते ही खाली करना पड़ा था घर

End of Feed