रेप केस में मिली जमानत के बाद आशीष कपूर ने जारी किया पहला बयान, कहा 'सच्चाई की हमेशा जीत...'

Ashish Kapoor First Statement On Rape Case: टीवी एक्टर आशीष कपूर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके चलते वो काफी समय से पुलिस की हिरासत में थे। कोर्ट से बेल मिलने के बाद आशीष कपूर ने इस मामले को लेकर पहला बयान इंटरनेट पर जारी किया है।

Ashish Kapoor First Statement On Rape Case: टीवी एक्टर आशीष कपूर पर अगस्त महीने में एक महिला संग दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने ये भी दावा किया था कि आशीष कपूर ने अगस्त महीने में दिल्ली के सिविल लाइन स्थित घर में पार्टी रखी जिसमें वो भी शामिल हुईं थी। पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने घर के बाथरूम में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आशीष कपूर को पुलिस ने मुंबई के पुणे शहर में गिरफ्तार किया था। ये मामला दिल्ली के तीज हजारी कोर्ट में चल रहा है। दो दिन पहले ही कोर्ट ने आशीष कपूर को जमानत दी और एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अब बेल के बाद एक्टर आशीष कपूर ने पहली बार इस मामले पर बयान जारी किया और कहा कि उन्हे कानून पर पूरा विश्वास है।

Ashish Kapoor First Statement On Rape Case

Image Source: Ashish Kapoor Facebook

आशीष कपूर (Ashish Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि हाल की घटना के बाद, मैं गहरी राहत और आभार से भर गया हूँ। यह अनुभव हमारे डेमोक्रेसी की मज़बूती और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों की एक सशक्त याद दिलाता है। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, और इस नतीजे ने विश्वास को और मज़बूत किया है। सभी की मेहनत ने यह ध्यान रखा कि न्याय मिले और सच्चाई सामने आए।

End of Feed