टीवी मसाला

संग्राम सिंह को निकिता रावल संग दिल लगाता देख पायल रोहतगी का छलका दर्द, पुरानी फोटो शेयर कर कह डाली मन की बात

Payal Rohatgi Cryptic Post On Betrayal: खबरें हैं कि संग्राम सिंह (Sangram Singh) का निकिता रावल संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। अब खुद इस धोखे पर संग्राम सिंह की पत्नी पायल रोहतगी ने चुप्पी तोड़ी है सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए। क्या पायल के इस पोस्ट से इन रुमर्स ओर सच की मोहर लग चुकी है?

Image

Image Source: Payal Rohtagi Instagram

Payal Rohatgi Cryptic Post On Betrayal: कपल पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया है। शादी के 3 साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है क्यूंकी कुछ ऐसी खबरें इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। रुमर्स हैं कि पायल के पति संग्राम सिंह का एक्ट्रेस निकिता रावल संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इसी के साथ दोनों की तलाक की खबरें भी पिछले कई महीने से उड़ रही हैं। अब खुद अपने पति संग्राम के निकिता संग अफेयर पर पायल रोहतगी ने चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया।

एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने अपनी और संग्राम सिंह (Sangram Singh) के रीसेप्शन की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'धोखा हमेशा वफादारी के वेश में आता है जब तक कि मुखौटा उतर न जाए।' इससे पहले भी पायल ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'एक अमीर आदमी से पूछा कि उसने यह कैसे किया और उसने कहा, 'मैंने हर किसी की मदद करने की कोशिश करना बंद कर दिया।' इस पोस्ट को देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं क्या सच में संग्राम सिंह ने शादीशुदा होकर एक्स्ट्रा मैरीटल अफेयर कर लिया है? पायल और संग्राम ने अभी तक इन खबरों पर सीधे तरीके से बयान नहीं दिया है लेकिन इसका इंतजार सभी को रहेगा।

वहीं कल निकिता रावल ने एक मीडिया पोर्टल को बयान देते हुए इन रुमर्स को खारिज कर दिया था। निकिता ने संग्राम को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि ये खबरें झूठी हैं और इन्ही की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में गड़बड़ी कर चुकी हैं।' इसी साल के शुरुआत में पायल ने संग्राम के चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article