Abhishek Kumar Visits Ayodhya For Ram Temple With Family: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक कुमार ने अपने करियर की शुरुआत भले ही साइड रोल से की थी, लेकिन वह बिग बॉस 17 के जरिए सुपरस्टार बन गए हैं। अभिषेक कुमार इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमा रहे हैं। "बिग बॉस 17' में अभिषेक कुमार की गेम को बहुत पसंद किया गया था, लेकिन वह केवल फर्स्ट रनरअप बन पाए थे। हालांकि बिग बॉस 17 में अपने लंबे सफर के लिए अभी अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) काफी आभारी हैं और शो से जुड़ी मन्नत को उतारने वह हाल ही में परिवार के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे हैं। अभिषेक कुमार ने अयोध्या में रहते हुए परिवार के साथ फोटो भी शेयर की है।
यह भी पढ़ें: KKK 14: आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने की थी अभिषेक कुमार संग बदतमीजी, एक्टर को मुंह पर कहा- निकल निकल...
अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की परिवार संग फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अभिषेक कुमार अयोध्या धाम अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। तस्वीर में उनके साथ उनके मम्मी-पापा, बहन और बहन के दोनों बच्चे नजर आए। अभिषेक कुमार ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "तन की जाने, मन की जाने, जाने चित की चोरी, उस श्री राम से क्या छिपावें, जिसके हाथ है सबकी डोरी। आज दिल की इच्छा पूरी हो गई। कब से सोचा था अयोध्या राम मंदिर जाने का और फाइनली हम आ गए। जय श्री राम।" अभिषेक कुमार ने कमेंट में मंदिर जाने का कारण भी साझा किया। उन्होंने लिखा, "बिग बॉस में मन्नत मांगी थी, आज पूरी हो गई।"
बता दें कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने 'बिग बॉस 17' में अपनी गेम के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अभिषेक कुमार का ईशा मालवीय संग रिलेशनशिप था, लेकिन बिग बॉस 17 में भी उनके रिलेशनशिप से जुड़ी कई बातें खुलीं। वहीं खानजादी संग भी अभिषेक कुमार का नाम जुड़ा था।
