टीवी मसाला

KKK 14: आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने की थी अभिषेक कुमार संग बदतमीजी, एक्टर को मुंह पर कहा- निकल निकल...

Khatron Ke Khiladi 14 Alia Bhatt Bodyguard Misbehave With Abhishek Kumar: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आलिया भट्ट ने अभिषेक कुमार के साथ फोटो क्लिक कराई। इसी दौरान अभिषेक कुमार ने बताया कि एक बार एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था और कहा था, "निकल।"

Image

आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने की थी अभिषेक संग बदतमीजी

Khatron Ke Khiladi 14 Alia Bhatt Bodyguard Misbehave With Abhishek Kumar: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ने छोटे पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरीं। "खतरों के खिलाड़ी 14' का फिनाले शूट हो चुका है और जल्द ही ये टीवी पर भी टेलीकास्ट होगा। 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आलिया भट्ट ने बतौर मेहमान एंट्री की थी। उन्हें शो में देख फैंस भी एक्साइटेड नजर आए। यहां तक कि अभिषेक कुमार भी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को मंच पर देखकर दीवाने हो गए। उन्होंने इसी दौरान एक किस्सा भी सुनाया कि कैसे आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था और एक्ट्रेस के साथ फोटो तक क्लिक नहीं कराने दी थी।

'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में अभिषेक कुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को देख दीवानों की तरह खुश हो गए। अभिषेक कुमार ने बताया कि वह 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में क्राउड आर्टिस्ट थे और 'दैंगड़ दैंगड़' सॉन्ग में वो भी नजर आए थे। ये बात सुनकर आलिया भट्ट हैरान रह जाती हैं। तभी अभिषेक कुमार ने आगे बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला और वरुण धवन, दोनों के साथ फोटोज क्लिक कराई थीं। वह आलिया भट्ट के साथ भी फोटो क्लिक करना चाहते थे। अभिषेक कुमार ने आगे कहा कि वो फोटो के लिए जब गए तो उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें भगा दिया और कहा, "चल चल निकल यहां से।"

अभिषेक कुमार ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में आगे बताया कि उन्होंने बॉडीगार्ड से कहा था कि वो एक दिन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ मूवी करेंगे। उनकी बात सुनकर आलिया भट्ट ने भरपाई करने की कोशिश की। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में अभिषेक संग फोटो क्लिक कराने का फैसला किया। बता दें कि ये तस्वीरें खुद अभिषेक ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। उनकी तस्वीरें देख

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article