Munawar Faruqui और Mehzabeen Coatwala की शादी पर आया Abhishek Kumar का रिएक्शन, बोले- मेरी कल बात हुई थी और...

Abhishek Kumar Gives Reaction On Munawar Faruqui Marriage: टीवी के चर्चित एक्टर अभिषेक कुमार 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग करके भारत लौट चुके हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मुनव्वर फारूकी की शादी के सिलसिले में बात की। अभिषेक कुमार ने बताया कि उनका और मुनव्वर फारूकी का बॉन्ड काफी अच्छा हो चुका है।

Abhishek Kumar Gives Reaction On Munawar Faruqui Marriage: 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज कर लाखों करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले मुनव्वर फारूकी ने मई में दूसरी शादी रचाई थी। उन्होंने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला के साथ शादी की थी, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला दुबई गए थे, जहां से जुड़ी फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की दूसरी शादी पर मन्नारा चोपड़ा से लेकर भारती सिंह तक ने रिएक्शन दिया। वहीं अब इस मामले पर अभिषेक कुमार ने भी चुप्पी तोड़ी है। अभिषेक कुमार ने मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया संग बातचीत के दौरान मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की शादी के बारे में बात की।

मुनव्वर फारूकी की शादी पर आया अभिषेक कुमार का रिएक्शन

End of Feed