टीवी मसाला

Exclusive: KBC 16 के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं अमिताभ बच्चन, इस महीने शुरू होगा सवालों का खेल

Exclusive Kaun Banega Crorepati 14 To Start From This Month: टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने हर बार ही लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं इस बार भी अमिताभ बच्चन शो के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। टेली टॉक को हाल ही में शो के प्रीमियर के बारे में पता भी चला है।

Image

'कौन बनेगा करोड़पति 16' इस महीने देगा दस्तक

Exclusive Kaun Banega Crorepati 14 To Start From This Month: टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हर सीजन ने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाया है। अमिताभ बच्चन स्टारर 'कौन बनेगा करोड़पति' न केवल लोगों का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि टीआरपी की दुनिया में भी गदर काटकर रख देता है। वहीं इस बार अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 16 के साथ टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। वहीं हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ को 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) के प्रीमियर के बारे में भी पता चला है। बताया जा रहा है कि शो अगस्त तक टीवी पर दस्तक दे सकता है।

'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) से जुड़ी ये जानकारी इसके करीबी सूत्रों ने दी है। सूत्र का कहना है, "शो अगस्त में प्रीमियर होगा। डेट जल्द ही तय कर ली जाएगी और मेकर्स सारी जानकारियों का ऐलान भी करेंगे। अमिताभ बच्चन के अंदर हमेशा ही शो को लेकर खूब ऊर्जा रहती है और वह कभी भी थकावट नहीं दिखाते हैं। कोई भी इस मामले में उनका मुकाबला नहीं कर सकता है। वो इस साल भी सीजन को हिट बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) का कुछ दिनों पहले प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से ही शुरू हो गया था। लोगों ने बढ़-चढ़कर इसके रजिस्ट्रेशन में हिस्सा लिया। हालांकि अब देखना ये होगा कि किसकी किस्मत खुलेगी और कौन अमिताभ बच्चन के साथ ये सवाल-जवाब का खेल खेलेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article