टीवी मसाला

Hina Khan ने ब्रेस्ट कैंसर के कारण काटे घने खूबसूरत बाल, दिल पर पत्थर रखकर खुद चलाई कैंची

Hina Khan Cuts Her Hair Due To Breat Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने अपना इलाज शुरू कर दिया है। हैरत की बात तो यह है कि हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर के कारण अपने बाल तक काट दिये। इससे जुड़ा वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

हिना खान ने काटे अपने बाल

Hina Khan Cuts Her Hair Due To Breat Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हिना खान ने कुछ दिनों पहले बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। उनकी इस बात ने न केवल फैंस बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों को भी हिलाकर रख दिया था। हिना खान ने बताया था कि उनका इलाज शुरू हो गया है। एक्ट्रेस ने कीमोथेरैपी कराई थी, जिससे जुड़ा वीडियो हिना खान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया था। वहीं अब हिना खान (Hina Khan) की एक और पोस्ट ने उनके फैंस को मायूस कर दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने कैंसर के कारण अपने बाल काट दिये। उन्होंने ये वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

हिना खान (Hina Khan) का ये वीडियो देख उनके फैंस भी मायूस हो गए। एक्ट्रेस ने वीडियो को साझा करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा। हिना खान ने लिखा, "आप मेरी मम्मी की सुबकती हुई आवाज सुन सकते हैं, क्योंकि वो ये सब देखने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं जो कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था। सबके पास इन चीजों से जूझने का तरीका नहीं होता। सभी खूबसूरत लोगों को, खासकर महिलाओं को जो इस लड़ाई से जूझ रही हैं। मुझे मालूम है कि ये मुश्किल है। हमारे बाल हमारे सिर का ताज हैं, जिसे हमकभी नहीं उतारते। लेकिन क्या होगा अगर आप एक जंग लड़ रहे हैं, जिसमें आपको अपने बाल खोने हैं, आपका गर्व और आपका ताज। अगर आपको जीतना है तो आपको ये मुश्किल फैसला लेना पड़ेगा।"

हिना खान (Hina Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा, "और मैंने जीत चुनी। मैंने फैसला कर लिया है कि मैं अपने आप को हर संभव मौका दूंगी ये जंग जीतने की। मैंने सोचा कि मैं अपने खूबसूरत बालों को जाने दूंगी, इससे पहले कि ये गिरने शुरू हो जाएं। मैं ये मानसिक तनाव हफ्तों तक नहीं झेलना चाहती थी। इसलिए मैंने अपना ये ताज उतारने का फैसला किया, क्योंकि मेरा असली ताज मेरी हिम्मत, मेरी ताकत मेरे लिए मेरा प्यार है। और हां मैंने तय किया है कि मैं अपने बालों का इस्तेमाल करके इस चरण के लिए विग तैयार करूंगी। बाल दोबारा आ जाएंगे, आईब्रो दोबारा आ जाएगी। जख्म भर जाएंगे, लेकिन ताकत हमेशा बनी रहनी चाहिए।"

हिना खान (Hina Khan) ने बताया कि उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए उनका परिवार और खास दोस्त भी उनके साथ थे। एक्ट्रेस ने लिखा, "ये दिन उन चंद लोगों की मौजूदगी के बगैर संभव नहीं हो पाता, जिन्होंने उतार-चढ़ाव में मेरा साथ देने का फैसला किया है। मेरे प्यारे लोग रॉकी जैसवाल, मम्मा, हिना लाड, मनान मीर।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article