Abhishek Kumar के बर्थडे पर Bigg Boss 17 फेम आयशा खान ने लुटाया प्यार, वीडियो देख लोग बोले- कुछ तो गड़बड़ है...

Ayesha Khan Showers Love On Abhishek Kumar On his Birthday: टीवी के चर्चित एक्टर अभिषेक कुमार का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं हाल ही में आयशा खान ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अभिषेक कुमार को बधाइयां दीं।

Ayesha Khan Showers Love On Abhishek Kumar On his Birthday: टीवी के चर्चित एक्टर अभिषेक कुमार का आज 29वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक अभिषेक कुमार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिषेक कुमार के बर्थडे पर फैंस की पोस्ट तो वायरल हो ही रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) ने भी इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी साझा कर अभिषेक कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी हैं। आयशा खान ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उनके बालों को कर्ल करती नजर आईं। वहीं अभिषेक कुमार फुल मस्ती के मूड में दिखाई दिये।

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए आयशा खान (Ayesha Khan) ने लिखा, "पंजाब के इस मुंडे को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" वीडियो में अभिषेक कुमार और आयशा खान की मस्ती देखने लायक रही। दोनों के चेहरे पर ही अलग खुशी नजर आई। आयशा खान और अभिषेक कुमार का ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने एक बार फिर से अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि आयशा खान और अभिषेक कुमार की 'बिग बॉस 17' में अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन बाहर आते ही उनकी डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गईं।

End of Feed