टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14 से बाहर हुए Aashish Mehrotra, क्या अब अनुपमा में करेंगे वापिस?

Aashish Mehrotra Elminated KKK 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के हाल ही में एक टीवी एक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टीवी एक्टर आशीष मेहरोत्रा एलिमिनेट हो गए हैं ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं की क्या एक्टर अनुपमा में वापिस तोषू बन एंट्री लेंगे या नहीं?

Image

Aashish Mehrotra Elminated KKK 14

Aashish Mehrotra Elminated KKK 14: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर दिन कोई ना कोई हंगामा खड़ा हो जाता है चाहे वो कंटेस्टेंट के बीच में या मेकर्स संग। इस बार शो केप टाउन नहीं बल्कि रोमानिया में शूट किया गया और स्टंट हर सीजन से ज्यादा खतरनाक है। हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें एक और टीवी एक्टर ट्रॉफी के रेस से बाहर हो गया है। यह और कोई नहीं टीवी एक्टर आशीष मेहरोत्रा है जो अनुपमा में नजर आ चुके हैं।

खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के एलिमिनेशन टास्क में आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra) , सुमोना चक्रवर्ती और शालीन भनोट एक दूसरे के खिलाफ खड़े थे। स्टंट के दौरान कंटेस्टेंट को सांप, इगुआना और बिजली के झटके का सामना करना था। स्टंट करने के बाद रोहित शेट्टी ने रिजल्ट बताया जिसमें आशीष मेहरोत्रा 9 सेकेंड से हार गए। ऐसे में उन्हे भारत की वापसी का टिकेट कटाना पड़ा। शालीन ने स्टंट को बेहतरीन तरीके और कम समय में स्टंट पूरा किया था। अपनी हार से आशीष काफी दुखी हुए और रोने लग गए क्यूँकी उन्हे हमेशा से खतरों के खिलाड़ी को जितना था।

इसके बाद नं आँखों से आशीष शो से विदा लेते हुए बाहर चले जाते हैं। अब ऐसे में लोग अनुमान लगा रहे हैं की क्या आशीष अनुपमा में फिर के बार तोषू के किरदार मेंन नजर आएंगे या नहीं। सिर्फ यही नहीं क्या अब वह टीवी दुनिया के किसी और रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article