अभिषेक कुमार-समर्थ जुरेल का हुआ फिर आमना-सामना, पैपराजी के सामने फिर जड़ा तमाचा...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2024, 01:48 PM IST

बिग बॉस 17 फेम जिग्ना वोरा की बर्थडे में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का आमना-सामना हुआ। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिषेक समर्थ को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Bigg Boss 17 फेम जिग्ना वोरा के बर्थडे सेलिब्रेशन में बिग बॉस 17 के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स दिखाई दिए। पार्टी में अंंकिता लोखंड़े, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल ने स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी में समर्थ और अभिषेक साथ में नजर आए। दोनों का फनी वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिषेक और समर्थ के बीच में ब्रोमेंस देखने को मिला। इतना ही नहीं दोनों ने पैपराजी के सामने थप्पड़ वाला सीन रिक्रिएट किया।

वीडियो में अभिषेक एक बार फिर समर्थ को दूर से थप्पड़ मारते है। इसके बाद दोनों हंसने लगने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर काफी खुश है। फैंस का कहना हैं कि अच्छा है दोनों ने अपने बीच की पुरानी दुश्मनी को भूला दिया है।

End of Feed