टीवी मसाला

Abdu Rozik को शादी टूटने का लगा गहरा सदमा, दिल पर पत्थर रखकर बोले- उसे जाने दो...

Abdu Rozik Sad As His Wedding With Amira Broken: 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर छाने वाले अब्दु रोजिक को शादी टूटने का गहरा सदमा लगा है। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हद से ज्यादा मायूस नजर आए। अब्दु रोजिक के इस वीडियो को देख लोग भी हैरान दिखे।

Image

अब्दु रोजिक को शादी टूटने से लगा गहरा सदमा

Abdu Rozik Sad As His Wedding With Amira Broken: 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर छाने वाले अब्दु रोजिक ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में अब्दु रोजिक का दिल बुरी तरह टूट गया। दरअसल, अब्दु रोजिक की एक एमिराती लड़की के साथ शादी होने वाली थी। लेकिन अब्दु की वो शादी सगाई के कुछ महीनों के बाद टूट गई। अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने मीडिया पोर्टल संग बातचीत के दौरान बताया था कि सांस्कृतिक विविधता के कारण अब्दु रोजिक और अमीरा की शादी टूटी है। सगाई के कुछ महीनों बाद रिश्ता टूटने से अब्दु रोजिक को भी गहरा सदमा लगा है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बेहद मायूस नजर आए।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का ये वीडियो देख फैंस भी मायूस हो गए। अब्दु रोजिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "उसे जाने दो, कोई शब्द नहीं।" अब्दु रोजिक ने कैप्शन में टूटे हुए दिल का इमोजी भी साझा किया। अब्दु रोजिक वीडियो में बेहद मायूस दिखाई दिये। उन्होंने वीडियो के साथ ही सैड सॉन्ग भी लगाया। उतरे हुए चेहरे के साथ ही अब्दु रोजिक घूमते हुए भी दिखाई दिये। अब्दु रोजिक के वीडियो ने फैंस का भी दिल तोड़ दिया।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "अपनी जिंदगी को एंजॉय करो और अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराओ। ये शादी छोड़ो, वो केवल तुम्हारा पैसा चाहते थे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "चिंता मत करो भाई। अल्लाह के पास आपके लिए और अच्छा प्लान होगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "परेशान मत हो अब्दु। तुम्हें जल्द ही ऐसी हमसफर मिलेगी, जो हमेशा तुम्हारे साथ रहेगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article