टीवी मसाला

Bigg Boss 18 के लिए अब्दु रोजिक के नाम पर लगी मुहर, धाकड़ एंट्री मार पूरा करेंगे मकसद!

Abdu Rozik Confirms For Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 16' में अपनी क्यूटनेस से सुर्खियां बटोरने वाले अब्दु रोजिक अब 'बिग बॉस 18' का भी हिस्सा बनने वाले हैं। इस बात की पुष्टि खुद अब्दु रोजिक ने की है। उनका कहना कि वह नए रोल से लोगों का दिल जीतते दिखाई देंगे।

Image

'बिग बॉस 18' में नजर आएंगे अब्दु रोजिक

Abdu Rozik Confirms For Bigg Boss 18: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'बिग बॉस 16' में अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब्दु रोजिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इन सबसे इतर वह टीवी पर दोबारा वापसी के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि अब्दु रोजिक 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बात की पुष्टि खुद की है और कहा है कि वह 'बिग बॉस 18' के लिए उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। बता दें कि अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने हिंट भी दिया है कि वह अपने नए रोल से लोगों को खुश कर देंगे।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में आने की बात जाहिर की। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं 'बिग बॉस 18' में नए रोल के साथ कदम रखने के लिए तैयार हूं। 'बिग बॉस 16' में मेरा सफर काफी खूबसूरत रहा है और मैं अपनी ऊर्जा और पैशन को फिर से शो में लाने के लिए बेताब हूं।" बता दें कि अब्दु रोजिक ने ये जाहिर कर दिया है कि वह शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं नजर आएंगे। बल्कि 'बिग बॉस 18' के कुछ एपिसोड होस्ट करते दिखाई देंगे।

'बिग बॉस 18' के लिए जोरों-शोरों पर तैयारी कर रहे हैं अब्दु रोजिक

बता दें कि अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का हिस्सा बनने के लिए डटकर तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपनी भाषा और बात करने के तरीके पर ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, जिससे दर्शक उनसे जुड़ सकें और वह उनका मनोरंजन कर सकें। अब्दु का कहना है कि 'बिग बॉस 18' में आना उनके लिए घर वापसी जैसा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article