टीवी मसाला

TV का ये हैंडसम हंक 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण का शिकार, सालों बाद भी रूह पर ताजा है घाव

This Popular TV Actor Was Sexually Harassed At The Age Of 14: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक और हैंडसम हंक का नाम जुड़ चुका है, जिसके साथ 14 साल की उम्र में घटिया हरकत हुई थी।

Image

यौन शोषण का शिकार हुआ था ये टीवी एक्टर

This Popular TV Actor Was Sexually Harassed At The Age Of 14: यौन शोषण जैसी घटिया हरकत किसी की भी रूह को हिलाकर रख देती है। बात चाहे बचपन की हो या जवानी की, इस घटिया हरकत का घाव हमेशा शरीर पर रह जाता है। टीवी के हमारे कई सितारे ऐसे हैं जिनके साथ कभी न कभी ऐसा वाकया जरूर हुआ है। वहीं हाल ही में इस लिस्ट में अब एक टीवी एक्टर का नाम भी जुड़ चुका है, जिसने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन एक्टर ने बताया कि 14 साल की उम्र में उनके साथ घटिया हरकत हुई थी। वो इस हरकत से इस कदर परेशान हो गए थे कि उन्होंने ट्रेन में सफर करना छोड़ दिया था।

टीवी का वो हैंडसम हंक कोई और नहीं बल्कि एक्टर आमिर अली (Aamir Ali) हैं। आमिर अली ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया। उन्होंने इस सिलसिल में कहा, "जब मैं छोटा था और पहली बार जब मैंने ट्रेन में सफर किया। जिस वजह से मैंने ट्रेन में सफर करना बंद किया वो ये थी कि मेरे साथ घटिया हरकत हुई थी। मैं उस वक्त 14 साल का ही था। उसके बाद से ही मैंने अपने बैक को अपनी बैक पर टाइट पकड़ना शुरू कर दिया था। फिर एक दिन, मेरे बैग में से किसी ने मेरी बुक चुरा ली और मैं यही ढूंढता रह गया कि किसने मेरी किताबें चुराई हैं? फिर मैंने तय किया कि मैं ट्रेन में सफर ही नहीं करूंगा।"

बता दें कि आमिर अली (Aamir Ali) बीते कुछ दिनों पहले अपने डेटिंग रूमर्स के कारण चर्चा में आ गए थे। आमिर अली का होली सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अंकिता कुकरेती के साथ कोजी अंदाज में होली खेलते नजर आए थे। इस वीडियो के वायरल होते ही आमिर अली चर्चा में आ गए थे। हालांकि आमिर या अंकिता में से किसी ने भी रिलेशनशिप पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article