Aamir Ali Reveals He Cried On Road And Before Friends For Career: टीवी के मशहूर एक्टर आमिर अली ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। आमिर अली ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपना हाथ आजमाया है और हर जगह खूब शोहरत पाई है। लेकिन टीवी पर आमिर अली को भी सबसे ज्यादा पसंद किया गया। हालांकि आमिर अली (Aamir Ali) ने बताया कि उन्हें टीवी पर काम करने में शर्मिंदगी होती थी और वह खुद को फिल्म स्टार मानते थे। आमिर अली ने बताया कि बॉलीवुड स्टार बनने के चक्कर में उनके करियर का नाश हो गया था और उन्हें अपने दोस्तों के सामने व सड़कों पर रोना तक पड़ गया था।
आमिर अली (Aamir Ali) बीलाइव संग अपने इंटरव्यू में बताया कि करियर के शुरुआत में मिले पैसे और फेम ने उन्हें घमंडी बना दिया था। उन्हें किसी चीज की कद्र नहीं होती थी, जिसका उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। आमिर अली ने बताया कि वह फिल्मों में काम करना चाहते थे, जिससे उनके पास जितने भी टीवी शोज के ऑफर आए वो उन्हें ठुकराते चले गए। आमिर अली का कहना था कि मुझे टीवी इंडस्ट्री में काम करने में शर्मिंदगी होती थी। लेकिन बॉलीवुड ने उनका जरा भी साथ नहीं दिया। आमिर का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में जितनी भी मूवीज कीं, या तो वह रिलीज नहीं हुईं या फिर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। ऐसे में आमिर अली के पास पैसे तक खत्म हो गए थे।
दोस्तों के सामने रोते थे आमिर अली
आमिर अली (Aamir Ali) ने बताया कि उनके दोस्त सवाल करते थे कि वो टीवी इंडस्ट्री में क्यों जा रहे हैं। करियर में मची इस उथल-पुथल के कारण आमिर अपने दोस्तों के सामने रोते थे। आमिर अली ने बताया कि वह जिम और सड़कों पर भी रोने लगे थे और स्थिति में खुद को उलझा हुआ मानने लगे थे। बता दें कि धीरे-धीरे उन्होंने वापिस टीवी इंडस्ट्री में पांव जमाया।
