Aamir Ali Breaks Silence On Sanjeeda Shaikh Statement Over Marriage And Divorce: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख ने 'हीरामंडी' में वहीदा का रोल अदा करके सबका दिल जीत लिया। संजीदा शेख का अंदाज और एक्टिंग खूब पसंद की गई थी। लेकिन इसके साथ ही संजीदा शेख अपने एक इंटरव्यू के कारण भी सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें उन्होंने अपनी शादी और तलाक के सिलसिले में काफी कुछ कहा था। संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) का कहना था कि कुछ पुरुष होते हैं और कुछ पार्टनर्स ऐसे होते हैं जो आपको जिंदगी में नीचे खींचने की कोशिश करते हैं जो आपसे कहते हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते। संजीदा शेख के इन बयानों पर अब आमिर अली का भी रिएक्शन आया है।
संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) के इन बयानों को लेकर आमिर अली (Aamir Ali) ने 'न्यूज 18' को रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "हमारी कहानी पुरानी है और अब खत्म हो चुकी है। मुझे मालूम है कि इस तलाक के दौरान मैं किस चीज से गुजरा हूं और मेरे साथ क्या हुआ है। लेकिन सरेआम दूसरों पर कीचड़ उछालना मेरा क्लास नहीं है। मैंने कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया है और न ही मैं दिखाऊंगा, खासकर उन लोगों को जिनके साथ मेरा रिश्ता रहा है।" बता दें कि संजीदा शेख और आमिर अली का तलाक साल 2021 में हुआ था।
शादी के बाद बदल गए थे आमिर अली?
बता दें कि एक ज्वाइंट इंटरव्यू के दौरान संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) ने बताया था कि शादी के बाद आमिर अली (Aamir Ali) काफी बदल गए हैं। पहले वह अपनी बातें सबके सामने नहीं रख पाते थे या खुलकर नहीं कह पाते थे। लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें ऐसा करना सिखा दिया है।
