Aamir Ali Trolls For Playing Holi With Mystery Girl In Cozy Way: टीवी के चर्चित एक्टर आमिर अली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। आमिर अली कुछ दिनों पहले अपनी डेटिंग लाइफ के कारण सुर्खियों में आ गए थे। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि एक्टर ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है कि वह अंकिता कुकरेती (Ankita Kukreti) को डेट कर रहे हैं। लेकिन बाद में आमिर अली (Aamir Ali) का कहना था कि उन्होंने कोई भी पुष्टि नहीं की है। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल के साथ होली खेलते नजर आए। आमिर अली ने मिस्ट्री गर्ल के साथ कोजी होकर ऐसे होली खेली कि लोगों का भी दिमाग चकरा गया।
अंकिता कुकरेती (Ankita Kukreti) का ये वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें एक्टर मिस्ट्री गर्ल के गालों पर गुलाल लगाते नजर आए। वो मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि अंकिता कुकरेती ही हैं। वीडियो में आमिर अली (Aamir Ali) गालों पर गुलाल लगाने के बाद अंकिता के कॉलर और नेकलाइन पर गुलाल लगाते दिखे। इतना ही नहीं, एक्टर मिस्ट्री गर्ल को गले लगाते हुए भी नजर आए। इस वीडियो को देख फैंस भी हैरान रह गए। उन्होंने आमिर अली के वीडियो पर कमेंट्स करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "ये तो ठरकी हरकतें कर रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इस वीडियो से रेड फ्लैग वाली वाइब आ रही है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "छपरियों को होली खेलने ही नहीं देना चाहिए।"
कौन हैं अंकिता कुकरेती?
बता दें कि अंकिता कुकरेती (Ankita Kukreti) मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ माउंटेन ड्यू के विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.9 लाख फॉलोअर्स मौजूद हैं। वहीं आमिर अली की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'डॉक्टर्स' सीरीज में देखा गया था।
