टीवी मसाला

Sanjeeda Shaikh के साथ नाइटक्लब में एक लड़की ने की थी गंदी हरकत, याद कर कांप गई एक्ट्रेस की रूह

Sanjeeda Shaikh Reveals A Girl Touched Her Inappropriately In Night Club: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त जगह बनाने वाली संजीदा शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके साथ नाइट क्लब में एक लड़की ने गंदी हरकत की थी। इस बात से आज भी संजीदा शेख की रूह कांप जाती है।

Image

संजीदा शेख संग नाइट क्लब में हुई थी गंदी हरकत

Sanjeeda Shaikh Reveals A Girl Touched Her Inappropriately In Night Club: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त जगह बनाने वाली संजीदा शेख इन दिनों लोगों के दिलों-दिमाग में छाई हुई हैं। खासकर 'हीरामंडी' में वहीदा का रोल निभाकर संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) ने साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। उनका किरदार ग्रे शेड होने के बाद भी सबको खूब पसंद आ रहा है। लेकिन हाल ही में संजीदा शेख अपने करियर के कारण नहीं बल्कि अपने साथ हुई घटना के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, संजीदा शेख ने बताया कि एक नाइट क्लब में एक लड़की ने उनके साथ गंदी हरकत की थी।

संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) ने हॉटरफ्लाइ संग हुए इंटरव्यू में रूह कंपाने वाली घटना साझा की। उन्होंने बताया कि उस बात से वह कुछ देर के लिए सन्न रह गई थीं। संजीदा शेख ने इस बारे में कहा, "मुझे एक घटना बहुत अच्छे से याद है जो मेरे साथ हुई थी। लेकिन वो एक लड़की थी। मैं एक नाइटक्लब में थी। एक लड़की वहां से गुजर रही थी और उसने मेरे ब्रेस्ट को छुआ और चली गई। मैं इस चीज से सन्न रह गई थी कि आखिर ये हुआ क्या है। हम सुनते हैं कि आदमी बदतमीजी करते हैं, लेकिन लड़कियां कोई कम नहीं हैं।"

संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) ने अपने इंटरव्यू में इस बात पर भी जोर दिया कि अगर कोई गलत रास्ते पर जा रहा है तो उसकी निंदा करनी चाहिए। इसमें महिला या पुरुष देखकर कुछ नहीं करना चाहिए। इन सब में भी विक्टिम कार्ड खेलना तो सबसे ज्यादा अजीब लगता है। बता दें कि संजीदा शेख को टीवी इंडस्ट्री में 20 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article