यो-यो हनी सिंह के साथ बेंगलुरु कॉन्सर्ट में दिखे यश, एक्टर की अगली फिल्म में सिंगर करेंगे धमाल?

यश और हनी सिंह हाल ही में बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान एक ही मंच पर नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट से पर्दा भी उठाया है। अब दोनों को साथ में देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक फिल्म में कमाल करने वाले हैं।

यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। वहीं हनी सिंह और यश हाल ही में एक मंच पर नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि सिंगर एक्टर की अगली फिल्म में कुछ धमाल करने वाले हैं।

Yo Yo Honey Singh

Yo Yo Honey Singh

हनी सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके कॉन्सर्ट के दौरान यश उनके साथ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं। सिंगर ने कर्नाटक में होने के बारे में अपनी खुशी व्यक्त की और यश को अपना भाई बताया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हनी सिंह ने लिखा- "मेरे बेंगलुरु कॉन्सर्ट में आने और आशीर्वाद देने के लिए मेरे प्यारे भाई यश को धन्यवाद। जीवन के लिए सम्मान।"इसका जवाब देते हुए यश ने पोस्ट पर लिखा-"मेरे भाई हनी सिंह मुझे वहां आने की खुशी है। आपकी एनर्जी शानदार है।" बता दें हनी सिंह द मिलियनेयर इंडिया टूर पर पूरे भारत में परफॉर्म कर रहे हैं।

End of Feed