साउथ मूवीज

Devara sequel में होगी रणबीर कपूर या रणवीर सिंह की एंट्री? निर्देशक कोराताला शिवा ने खोल दी सारी पोल

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। अब फैंस इस फिल्म के पार्ट 2 का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर कोराताला शिवा ने ज़ूम टीवी के साथ खास बातचीत में देवरा पार्ट 2 को लेकर कुछ बातें शेयर की है। आइए जानते हैं कोराताला शिवा ने क्या कहा है।

Image

Devara sequel

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। जूनियर एनटीआर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई भी की है। जान्हवी कपूर ने इस फिल्म से साउथ में डेब्यू किया है। देवरा ने कुछ ही दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फैंस इस फिल्म के पार्ट 2 का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर कोराताला शिवा ने ज़ूम टीवी के साथ खास बातचीत में देवरा पार्ट 2 को लेकर कुछ बातें शेयर की है। आइए जानते हैं कोराताला शिवा ने क्या कहा है।

रणवीर सिंह या रणबीर कपूर

कोराताला शिवा ने फिल्म में बड़े कैमियो की बात की है। बता दें शिवा ने कहा हम बहुत जल्द इसका ऐलान करेंगे। शिवा ने कहा मैं इसे एक कैमियो तो नहीं कहूंगा क्योंकि ये फिल्म का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि वो करैक्टर बय करैक्टर इसे रिवील्ड करेंगे। डायरेक्टर ने कहा- देवरा पार्ट 2 में मैं रणवीर सिंह या रणबीर कपूर को देखना पसंद करूंगा। अगर मैं कुछ नामों का खुलासा करता हूं, तो बहुत सारी अटकलें होंगी।

ये सितारे आ रहे हैं नजर

देवरा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, प्रकाश राज और कई अन्य सितारे नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि देवरा पार्ट 2 में रणवीर सिंह नजर आते हैं या रणबीर कपूर। बता दें रणवीर सिंह जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। सिंघम अगेन के अलावा रणवीर सिंह डॉन 3, शक्तिमान, सिम्बा 2, बैजू बावरा में भी नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article