साउथ मूवीज

Vettaiyan Fan Reviews: 33 साल बाद बिग बी और रजनीकांत ने किया बड़े पर्दे पर कमाल, फैंस ने कहा-टूटेगा सारा रिकॉर्ड

Vettaiyan Fan Reviews: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस की खुशी सिनेमाघरों से बाहर आते ही साफ दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि फैंस को ये फिल्म कैसी लग रही है।

Image

Vettaiyan

Vettaiyan Fan Reviews: आज यानी वेट्टैयन रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत और बिग बी की जोड़ी 33 सालों बाद नजर आ रही है। इस फिल्म में दो सबसे महान कलाकारों को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि सिनेमाघरों के बाहर फैंस फिल्म का जश्न मना रहे हैं और फिल्म देखने के बाद शानदार रिव्यू दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि फैंस के ये फिल्म कैसी लग रही है और फैंस इस फिल्म को देखने के बाद क्या-क्या बोल रहे हैं।

फिल्म को पहले ही बता दिया ब्लॉकबस्टर

रजनीकांत पिछली बार फिल्म जेलर में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। इस फिल्म ने 600 करोड़ रुपये से अधिक का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया था। अब फैंस को रजनीकांत की दूसरी फिल्म वेट्टैयन से काफी उम्मीद फैंस के रिव्यू देखकर लग रहा है कि ये जेलर से भी ज्यादा कमाई करेगी। एक यूजर ने लिखा-वेट्टैयन का पहला पार्ट जेलर से बेहतर है। दूसरे ने लिखा-फहद ने बेस्ट एक्टिंग की है। तीसरे ने लिखा- ब्लॉकबस्टर। चौथे ने लिखा-टूटेगा सारा रिकॉर्ड। कई लोगों ने अमिताभ बच्‍चन की एक्टिंग को काफी पसंद किया है।

कितने बजट में बनी फिल्म

इस फिल्‍म में रजनीकांत और अमिताभ बच्‍चन के साथ ही फहाद फासिल, राणा दग्‍गुबाती और मंजू वॉरियर भी नजर आ रहे हैं। डायरेक्‍टर टीजे ज्ञानवेल ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। बता दें ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article