कब शुरू होगी लोकेश कनगराज के साथ आमिर खान की फिल्म की शूटिंग? एक्टर ने किया खुलासा

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। यह फिल्म उनके दिल के करीब है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने अपनी अगली फिल्म यानी लोकेश कनगराज के साथ फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी है।

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान इन दिनों अपनी लोकेश कनगराज के साथ वाली फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब शूरू होने वाली है।

Aamir Khan film

Aamir Khan film

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने कहा, "लोकेश और मैं साथ में एक फिल्म कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल बनेगी। वह अभी कैथी के साथ एक फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसलिए, अगले साल अगस्त-सितंबर में हम इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।" इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के में होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से सुपरहीरो फिल्म है। एक्टर ने बताया-"लोकेश और मैं साथ में एक फिल्म कर रहे हैं। यह एक सुपरहीरो फिल्म है - एक बड़े पैमाने पर एक्शन फिल्म। फिल्म 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होगी। हम दोनों ने इसे साइन कर लिया है। मैं इसके बारे में और कुछ नहीं बता सकता।"

End of Feed