साउथ मूवीज

Trisha Krishnan को डेट कर रहे हैं Vijay Thalapathy !! जानिए दोनों की उम्र का फासला

Is Vijay Dating Trisha: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम उनसे 27 सालों बाद तलाक ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर तलाक की खबरों के बीच विजय का नाम साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इनकी उम्र में कितना फासला है।

Image

Pic Credit: Instagram

Is Vijay Dating Trisha: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने अभिनेता से तलाक लेने की अर्जी दी है। संगीता ने विजय संग अपनी 27 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि अर्जी में संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ विवाहेतर संबंध है। इस अर्जी में किसी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया गया लेकिन सोशल मीडिया पर जो अनुमान लगाए जा रहे हैं उनके मुताबिक यह इशारा तृषा कृष्णन की ओर है। इन खबरों के बीच दोनों अभिनेताओं की उम्र के अंतर पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

विजय-तृषा की उम्र में है इतने साल का अंतर

रिपोर्ट्स के अनुसार विजय का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था, जिसके अनुसार 2026 में उनकी उम्र 51 साल होगी। वहीं दूसरी ओर तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को हुआ था और उनकी उम्र 43 साल है। डेट ऑफ बर्थ को देखने के बाद थलापति विजय और तृषा कृष्णन की उम्र में लगभग 9 साल गैप है। कुछ लोग तो इसे 10 साल का अंतर भी बता रहे हैं लेकिन कैलकुलेशन के मुतबिक यह फासला 9 साल का ही है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में रिलीज होते ही 'इक्कीस' से लेकर 'अस्सी' सहित ये 6 फिल्में हुईं फ्लॉप, मेकर्स को लगी करोड़ों रुपये की चपत)

विजय और तृषा के रिश्ते की अफवाहें सबसे पहले 2004 में सामने आई थीं। दोनों ने फिल्म 'घिल्ली' में काम किया था, जो बड़ी हिट साबित हुई थी। दोनों ने 'तिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है। दर्शकों ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहा। हालांकि 2008 के बाद दोनों ने लगभग 15 सालों तक साथ काम नहीं किया, मगर 2023 में आई फिल्म 'लियो' में विजय और तृषा की जोड़ी देखने को मिली थी। अफेयर की अफवाहों पर अभी तक विजय और तृषा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article