Bollywood Movies Flop in 2026: साल 2026 की शुरुआत में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई थी। इस मूवी को लेकर निर्माताओं को काफी उम्मीद थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको 2026 में अब तक बड़े परदे पर दस्तक दे चुकीं उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, फ्लॉप साबित हुईं। इन फिल्मों के फ्लॉप होने से मेकर्स को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा। आइए देखें ये लिस्ट...
आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। इस मूवी का कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये रहा था।
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' की कहानी अच्छी थी लेकिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघरों में देखने से परहेज ही किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है।
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म 'राहू केतु' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.44 करोड़ रुपये रहा।
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को भी लोगों ने खास पसंद नहीं किया है। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है।
तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' का बॉक्स ऑफिस बिजनेस भी कुछ खास नहीं रहा है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।
साल 2026 की शुरुआत में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई थी। इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 36.95 करोड़ रुपये था। फिल्म फ्लॉप रही थी।