WAVES 2025: 'पुष्पा 2' के इस एक सीन के लिए अल्लू अर्जन को लेने पड़े थे 80 टेक, एक्टर ने बताई वजह

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2025, 07:54 AM IST

WAVES 2025: मुंबई में वेव्स समिट 2025 जारी है, जो लगभग 4 दिनों तक चलने वाला है। साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun भी इसका हिस्सा बने और इस दौरान अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

WAVES 2025: साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म पुष्पा 2: द रूल से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को लेकर काफी दिनों तक चर्चा होती रही। अब अल्लू अर्जुन की ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) में अल्लू अर्जुन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। अल्लू अर्जुन ने फिल्म के फेमस 'पल्लू शॉट' को लेकर बात की। उन्होने बताया इस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए पूरी टीम ने दिन-रात एक कर दिया। तो चलिए जानते है पूरा किस्सा क्या है।

Allu Arjun Waves 2025

लेने पड़े थे 80 टेक

वेव्स 2025 समिट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस इवेंट में एक के बाद एक स्टार्स और नेता पहुंचे रहे हैं। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन भी इसका हिस्सा बने। इस इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 से जुड़ा एक किस्सा बताया जो आपको भी हैरान कर देगा। अल्लू अर्जुन ने समिट में कहा, 'हमारे पास टेक गिनने के लिए नंबर और अक्षर दोनों खत्म हो गए थे। मैंने अपनी टीम से कहा कि क्लैपबोर्ड हटाओ और बस शूट करते रहो। आखिरी टेक ही परफेक्ट होगा, और हम तब तक रुकेंगे नहीं जब तक हमें वो शॉट नहीं मिल जाता।' इसके आगे उन्होंने बताया कि 'इस पल्लू शॉट को परफेक्ट करने के लिए 70 से 80 टेक लेने पड़े थे।' अल्लू अर्जुन की इस मेहनत की हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है।

End of Feed