साउथ मूवीज

WAVES 2025: पुष्पा-केजीएफ ने क्यों हिलाया नॉर्थ इंडिया? साउथ एक्टर नागार्जुन ने बताया सफलता का राज

Nagarjuna attends Waves 2025: साउथ कलाकार नागार्जुन (Nagarjuna) ने वेव्स समिट 2025 (Waves Summit 2025) में साउथ फिल्मों द्वारा नॉर्थ इंडिया में किए जा रहे शानदार बिजनेस पर बात की और वो सीक्रेट मसाला रिवील किया, जिसकी वजह से हिन्दी दर्शकों की जुबान पर साउथ की फिल्मों का चस्का चढ़ गया है।

Image

Nagarjuna on South indian movies

Nagarjuna attends Waves 2025: अभिनेता नागार्जुन ने वेव्स समिट 2025 में साउथ की फिल्मों के बारे में बात की और वो सीक्रेट रिवील किया, जिसकी वजह से साउथ भाषा की फिल्में नॉर्थ इंडिया में कमाल का बिजनेस कर रही हैं। नागार्जुन ने कहा है कि अगर निर्देशक और कलाकार अपनी भाषा के प्रति ईमानदार रहते हैं और वो बनाते हैं, जो उनके दर्शकों के लिए पसंद है तो दूसरी भाषाओं के दर्शकों भी दिल खोलकर उन्हें स्वीकार करते हैं।

नागार्जुन ने केजीएफ और पुष्पा की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा, 'पुष्पा और केजीएफ ने तेलुगु से ज्यादा नॉर्थ इंडिया में रुपये कमाए हैं। इसका बड़ा कारण ये था कि हमने ऐसी कई सारी फिल्में देखी थीं और वहां ऐसी फिल्में रिलीज भी हो रही थीं लेकिन यूपी और बिहार के दर्शकों के लिए ये सिनेमा अलग था। हिन्दी की फिल्मों में ऐसे हीरो मिसिंग थे, जिस कारण पुष्पा-केजीएफ ने नॉर्थ में कमाल का बिजनेस किया। रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानियों को इन फिल्मों ने पेश किया और दर्शकों ने इन्हें हाथों-हाथ स्वीकार किया।'

नागार्जुन ने बाहुबली की भी तारीफ की और कहा कि राजामौली अपने सब्जेक्ट के साथ ईमानदार थे। नागार्जुन के अनुसार, 'राजामौली ने बाहुबली को शुरुआत से लेकर अंत तक तेलुगु मूवी की तरह ही बनाया था। लोग उनकी ईमानदारी के साथ कनेक्ट हुए। उनकी ईमानदारी ने दर्शकों का दिल जीता और पूरी दुनिया उनकी मूवी देखने के लिए पहुंच गई। आपको सबके हिसाब से अपनी कहानी बनाने की जरूरत नहीं होती है। आप बस ईमानदार रहिए, आपकी कहानी नया रास्ता तलाश लेगी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article