फिल्म 'जवान' के हर सीन्स और गाने को आज भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आईं थी। फैंस ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया था। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म से ही नयनतारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से फैंस की मांग बढ़ गई थी कि शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी फिर एक बार किसी फिल्म में साथ आए।
Nayanthara
हाल ही में शाहरुख खान का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने किंग खान से पूछा था कि-'जवान' की शूटिंग के दौरान नयनतारा मैम पर लट्टू हुए या नहीं? किंग खान ने जो जवाब दिया, वह वायरल हो रहा है। बता दें शाहरुख खान ने कहा-चुप करो। दो बच्चों की मां है वो। एक्टर का जवाब तब से ही वायरल हो रहा है।
किंग खान की बड़ी फैन है नयनतारा
रिपोर्ट के अनुसार नयनतारा भी शाहरुख खान की बड़ी फैन है। बता दें एक बार एक इवेंट में एक्ट्रेस ने कहा था कि कौन उनका फैन नहीं है? हम सभी उनकी फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं। शाहरुख खान महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं जिस कारण मैं हमेशा उनकी तारीफ करती हूं।' फिल्म जवान को एटली ने डायरेक्ट किया था। फैंस ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। फिल्म जवान ने देशभर में 640.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
