साउथ मूवीज

Pushpa 2: यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद कोरियोग्राफर जानी मास्टर को पुष्पा 2 से किया गया आउट? मेकर्स ने बताई सच्चाई

Pushpa 2: फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी। वही यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद कोरियोग्राफर जानी मास्टर को पुष्पा 2 से आउट कर दिया गया है।

Image

Pushpa 2

फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी। वही ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के पहले पार्ट के कोरियोग्राफर जानी मास्टर इस पार्ट से आउट कर दिया गया है। बता दें जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।

रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन अब पुष्पा 2 का हिस्सा नहीं हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्हें कोरियोग्राफर टीम से हटा दिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार निर्माता नवीन यरनेनी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में सच्चाई बताई है। बता दें 24 अक्टूबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने जानी मास्टर को अंतरिम जमानत दे दी है। वही नवीन यरनेनी ने कहा कि उन्होंने जानी मास्टर को टीम से हटा दिया है और वो पहले ही दूसरे कोरियोग्राफर के साथ गाने की शूटिंग कर रहे हैं और आइटम गाने की शूटिंग 4 नवंबर से शुरू होगी।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत

जानी मास्टर पर उनकी को-स्टार जो 21 वर्षीय थी, उन्होंने आरोप लगाया था कि जानी मास्टर ने उनका यौन शोषण किया है। जिसके बाद जानी मास्टर को गोवा में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article