जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। बता दें जानी मास्टर अब जेल से बाहर आ गए हैं। हाल ही में जानी मास्टर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं और पिता का अपने बच्चों के लिए प्यार बता रहे हैं। 'स्त्री 2' और 'पुष्पाः द राइज' जैसी फिल्मों के गानों के कोरियोग्राफर पर उनकी को-स्टार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें गोवा से गिरफ्तार किया गया था।
इस 2 मिनट लंबे वीडियो में जानी मास्टर अपने बच्चों और पत्नी को गले लगाते हैं। जैसे ही कोरियोग्राफर का परिवार उन्हें देखता है सभी के आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बैकगॉउन्ड में फिल्म 'एनिमल' का 'पापा मेरी जान' गाना लगाया गया है। बच्चों से गले मिलने के बाद जानी अपनी पत्नी को पास बुलाते हैं और गले लगाते हैं।
गोवा से किया गया था गिरफ्तार
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'इन 37 दिनों में बहुत कुछ ले लिया गया मैरा, लेकिन मेरा परिवार और मेरे चाहने वाले मुझे यहां ले आए हैं। सत्या पर ग्रहण लग सकता है, लेकिन वो काफी बुझूता नहीं है। 21 साल की को-स्टार ने जानी मास्टर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जानी मास्टर को गोवा से गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार जानी मास्टर 6 साल तक उसका यौन उत्पीड़न करते रहे। पीड़िता ने बताया कि जब कोरियोग्राफर ने पहली बार उसके बाद ऐसा किया था तो वो केवल 16 साल की थी।
