Vishwambhara: Chiranjeevi ने बिग बजट डांस सीक्वेंस के लिए कसी कमर, जल्द पूरी करेंगे शूटिंग

Chiranjeevi to shoot dance sequence for Vishwambhara: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी विश्वंभरा में व्यस्त हैं। लेटेस्ट खबरों की मानें तो चिरंवीजी जल्द ही इस मूवी के लिए एक बड़ा डांस सीक्वेंस शूट करने वाले हैं, जिसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। इन दिनों इस गाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Chiranjeevi to shoot dance sequence for Vishwambhara: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी फैंटसी एंटरटेनर विश्वम्भरा पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जोरोंं-शोरों से चल रही है। फिल्म का निर्माण वी वामसी कृष्णा रेड्डी , प्रमोद और विक्रम रेड्डी मिलकर यूवी क्रिएशन के लिए कर रहे हैं। फिल्म विश्वम्भरा में अदाकारा तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इन दिनों विश्वम्भरा की शूटिंग नालगोडा में हो रही है। खबरों की मानें तो मेकर्स जल्द ही विश्वम्भरा का एक बड़ा गाना शूट करेंगे, जिसे शोबी मास्टर कोरियोग्राफ करेंगे। इस गाने में चिरंजीवी के साथ-साथ कई दूसरे कलाकार भी थिरकते दिखाई देंगे।

Vishwambhara

Vishwambhara

सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है कि विश्वम्भरा के मेकर्स इस गाने को बहुत बड़े स्तर पर शूट करने वाले हैं, जिसके लिए चिरंजीवी ने कमर कस ली है। चिरंजीवी साउथ इंडस्ट्री के जबरदस्त डांसर हैं और उनके फैंस को उनका डांस काफी पसंद है। फिल्म विश्वम्भरा के मेकर्स चिरंजीवी के फैंस को सरप्राइज देने के लिए ये बिग बजट सॉन्ग शूट करने वाले हैं।

End of Feed