Virosh Wedding: तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों से हुई विजय-रश्मिका की शादी, शाम को होगी दूसरी रस्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 26, 2026, 11:27 AM IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Start: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी आज यानी सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहले तेलुगु हिंदू रस्म से शादी से शादी करने वाले हैं। शाम को कपल की कोडवा रस्म से शादी होगी।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Start: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले कपल की शादी का कार्ड वायरल हुआ था। इसके बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर शादी की खबर पर पक्की मुहर लगा दी थी। इन सब के बाद आज वो दिन आ गया जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। कपल दो रस्म में शादी होगी। तो चलिए जानते हैं क्या होगी दोनों रस्म की टाइमिंग।

End of Feed